माँ बगलामुखी चालीसा पाठ

बगलामुखी चालीसा एक भक्ति गीत है जो बगलामुखी माता पर आधारित है।

॥ दोहा ॥
सिर नवाइ बगलामुखी,
लिखूँ चालीसा आज।

कृपा करहु मोपर सदा,
पूरन हो मम काज॥

॥ चौपाई ॥
जय जय जय श्री बगला माता।
आदिशक्ति सब जग की त्राता॥

बगला सम तब आनन माता।
एहि ते भयउ नाम विख्याता॥

शशि ललाट कुण्डल छवि न्यारी।
अस्तुति करहिं देव नर-नारी॥

पीतवसन तन पर तव राजै।
हाथहिं मुद्गर गदा विराजै॥

तीन नयन गल चम्पक माला।
अमित तेज प्रकटत है भाला॥

रत्न-जटित सिंहासन सोहै।
शोभा निरखि सकल जन मोहै॥

आसन पीतवर्ण महारानी।
भक्तन की तुम हो वरदानी॥

पीताभूषण पीतहिं चन्दन।
सुर नर नाग करत सब वन्दन॥

एहि विधि ध्यान हृदय में राखै।
वेद पुराण सन्त अस भाखै॥

अब पूजा विधि करौं प्रकाशा।
जाके किये होत दुख-नाशा॥

प्रथमहिं पीत ध्वजा फहरावै।
पीतवसन देवी पहिरावै॥

कुंकुम अक्षत मोदक बेसन।
अबिर गुलाल सुपारी चन्दन॥

माल्य हरिद्रा अरु फल पाना।
सबहिं चढ़इ धरै उर ध्याना॥

धूप दीप कर्पूर की बाती।
प्रेम-सहित तब करै आरती॥

अस्तुति करै हाथ दोउ जोरे।
पुरवहु मातु मनोरथ मोरे॥

मातु भगति तब सब सुख खानी।
करहु कृपा मोपर जनजानी॥

त्रिविध ताप सब दुःख नशावहु।
तिमिर मिटाकर ज्ञान बढ़ावहु॥

बार-बार मैं बिनवउँ तोहीं।
अविरल भगति ज्ञान दो मोहीं॥

पूजनान्त में हवन करावै।
सो नर मनवांछित फल पावै॥

सर्षप होम करै जो कोई।
ताके वश सचराचर होई॥

तिल तण्डुल संग क्षीर मिरावै।
भक्ति प्रेम से हवन करावै॥

दुःख दरिद्र व्यापै नहिं सोई।
निश्चय सुख-संपति सब होई॥

फूल अशोक हवन जो करई।
ताके गृह सुख-सम्पत्ति भरई॥

फल सेमर का होम करीजै।
निश्चय वाको रिपु सब छीजै॥

गुग्गुल घृत होमै जो कोई।
तेहि के वश में राजा होई॥

गुग्गुल तिल सँग होम करावै।
ताको सकल बन्ध कट जावै॥

बीजाक्षर का पाठ जो करहीं।
बीजमन्त्र तुम्हरो उच्चरहीं॥

एक मास निशि जो कर जापा।
तेहि कर मिटत सकल सन्तापा॥

घर की शुद्ध भूमि जहँ होई।
साधक जाप करै तहँ सोई॥

सोइ इच्छित फल निश्चय पावै।
जामे नहिं कछु संशय लावै॥

अथवा तीर नदी के जाई।
साधक जाप करै मन लाई॥

दस सहस्र जप करै जो कोई।
सकल काज तेहि कर सिधि होई॥

जाप करै जो लक्षहिं बारा।
ताकर होय सुयश विस्तारा॥

जो तव नाम जपै मन लाई।
अल्पकाल महँ रिपुहिं नसाई॥

सप्तरात्रि जो जापहिं नामा।
वाको पूरन हो सब कामा॥

नव दिन जाप करे जो कोई।
व्याधि रहित ताकर तन होई॥

ध्यान करै जो बन्ध्या नारी।
पावै पुत्रादिक फल चारी॥

प्रातः सायं अरु मध्याना।
धरे ध्यान होवै कल्याना॥

कहँ लगि महिमा कहौं तिहारी।
नाम सदा शुभ मंगलकारी॥

पाठ करै जो नित्य चालीसा।
तेहि पर कृपा करहिं गौरीशा॥

॥ दोहा ॥
सन्तशरण को तनय हूँ,
कुलपति मिश्र सुनाम।

हरिद्वार मण्डल बसूँ,
धाम हरिपुर ग्राम॥

उन्नीस सौ पिचानबे सन् की,
श्रावण शुक्ला मास।

चालीसा रचना कियौं,
तव चरणन को दास॥

माँ बगलामुखी चालीसा संपूर्णम

प्रमाणित पंडित

हमारे पंडितों से प्रामाणिक मार्गदर्शन का अनुभव करें

रिकॉर्डेड पूजा

बुकिंग प्राप्त होने के बाद, हमारी टीम आपके द्वारा दिए गए विवरण की समीक्षा करेगी !

पूजा प्रसाद

दिव्य आशीर्वाद, व्यक्तिगत रूप से आपके पते पर भेज दिया जायेगा।

हमारा पूजा प्लेटफॉर्म इस तरह से काम करता है।

बुकिंग

आप हमारे प्लैटफॉर्म के माध्यम से आसानी से अपनी पूजा बुक कर सकते हैं। आप उपलब्ध विकल्पों को ब्राउज़ कर, वांछित पूजा का चयन कर सकते हैं।

समय

बुकिंग प्राप्त करने के बाद, हमारी टीम, आपके द्वारा दिए गए विवरण की समीक्षा करेगी व आपके चंद्र बल के अनुसार पूजा कार्यक्रम का समय तय करेगी।

पूजा

निर्धारित समय पर हमारे अनुभवी पंडित जी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूजा करेंगे व सभी आवश्यक पूजा/हवन प्रक्रियाओं का ध्यान रखेंगे।

रिकॉर्डेड वीडियो

पूजा संपन्न होने के बाद, हम आपको रिकॉर्ड की गई पूजा का लिंक प्रदान करेंगे। आप अपनी सुविधानुसार रिकॉर्ड की गई पूजा देख सकते हैं।

माँ बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा समय

मंदिर

  • मंदिर खुलने का समय
  • प्रातः आरती
  • संध्या आरती
  • मंदिर बंद होने का समय

शीत काल

  • प्रातः 5.00
  • प्रातः 6.00
  • प्रातः 7.00
  • रात्रि 9.00

ग्रीष्म काल

  • प्रातः 5.00
  • प्रातः 6.00
  • प्रातः 7.30
  • रात्रि 9.30
WhatsApp Call Us Email Us